मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। बेगूसराय के बालू माफिया अब मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के बालू का अवैध खनन कर बेच रहे हैं। बालू माफिया के बारे में यह खुलासा खुफिया विभाग ने किया है। विभाग ने जिले के पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बागमती नदी से अवैध खनन कर बालू का कारोबार करने वाले छह माफिया को चिह्नित कर खुफिया विभाग ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया था。

खुफिया विभाग की जानकारी खुफिया विभाग ने बेगूसराय के दो बालू माफिया को चिह्नित करते हुए यह निर्देश पुलिस प्रशासन को जारी किया है। खुफिया विभाग ने कहा है कि बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की नियमावली में स्पष्ट है कि इस मामले में समाहर्ता और पुलिस अधीक्षक की ओर से कार्रवाई की जानी है। खुफिया विभ...