बहराइच, जनवरी 28 -- तेजवापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बिना अनुमति चल रहे खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर खनन में लगे छह वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद खनन में संलिप्त लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। महसी तहसील के टेड़वा बसंतपुर गांव में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी महसी आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर नारायणदत्त मिश्र और जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पुलिस बल के साथ देर रात पहुंचकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान खनन करवा रहे लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.