गोड्डा, अप्रैल 4 -- अवैध बालू कारोबार में थाना प्रभारी व जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता का आरोप, सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग - श्रम मंत्री गोड्डा संवाद सूत्रतस्वीर025 इंटरव्यू के दौरान अपनी बातें रखते मंत्रीगोड्डा जिले में बालू के अवैध कारोबार को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। अवैध बालू उठाव के मुद्दे पर अब सरकार के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव द्वारा हाल ही में गोड्डा उपायुक्त को पत्र लिखकर अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने की मांग किए जाने के बाद मामला और भी तूल पकड़ता जा रहा है। इधर गोड्डा के विधायक सह झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने भी इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि सिर्फ सनातन ही नहीं बल्कि पूरे जिले में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार चल रहा है, ...