देवघर, मार्च 14 -- देवघर। एसपी सौरभ के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार सुबह पीसीआर टीम ने दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। हालांकि दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीसीआर टीम नगर के विभिन्न जगहों में छापेमारी अभियान चला रही थी, उसी दौरान बैद्यनाथपुर के पास एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू लोड कर परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं क्लब ग्राउंड के पास से भी एक ट्रैक्टर को अवैध बालू ढोते जब्त किया गया। दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर में रखा गया है। वाहनों के चेचिस नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिवहन कार्यालय को भी सूचना भेजी गई है। मामले की जानकारी सीओ को भी दी गई है। अंचल कार्यालय से प्रतिवेदन के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हि...