देवघर, जनवरी 30 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त वाहनों को जसीडीह थाना के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध बालू उठाव की शिकायत पर खनन निरीक्षक गश्त कर रहे थे। उसी दौरान अजय नदी से बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की गई। अधिकारी को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...