लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू और मेढो दक्षिणी कोयल नदी से अवैध बालू उठाव की गुप्त सूचना सेन्हा थाना प्रभारी को प्राप्त होते ही छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बुधवार देर शाम सेरेंगहातू कोयल नदी से चार ट्रैक्टर में बालू माफिया के द्वारा बालू उठाव और परिवहन किया जा रहा था। जबकि गुरुवार को मेढो कोयल नदी से बालू उठाव के दौरान दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। फिलहाल सभी जब्त ट्रैक्टर को सेन्हा थाना परिसर में सुरक्षित रखते हुए खनन विभाग को अग्रतर कार्रवाई के लिए सूचनार्थ किया गया है। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि क्षेत्र से अवैध कारोबारी पर विशेष नजर पुलिस प्रशासन का बना हुआ है। लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध बालू और पत्थर कि कालाबाजारी पर अंकुश ...