आरा, मई 16 -- शाहपुर, निसं। बहोरनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बहोरनपुर पुलिस की ओर से दामोदरपुर पुल पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को पकड़ा और उनसे वाहन का कागजात मांगा। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन का कागजात दिखाने में असफल रहे। बहोरनपुर पुलिस ने दोनों टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- अवैध बाइक के साथ दो गिरफ्तार, पूछताछ उक्त मोटरसाइकिल चोरी की बताई जाती है। यह भी पढ़ें- सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार ...