रांची, दिसम्बर 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। ग्रामसभा की अनुमति के बगैर ओबरिया कुट्टेटोली टोंगरी की सामूहिक चारागाह की जमीन की बंदोबस्ती करने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति ने किया। पूर्व में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लोकभवन तक सरना झंडा और पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस निकाला गया। इसका नेतृत्व पूर्वमंत्री बंधु तिर्की ने किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में अवस्थित मौजा कुटेटोली, नामकुम अंचल के ओबरिया, भुसूर और चंदाघासी के ग्रामीण टोंगरी में सामूहिक चारागाह का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन, पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा ग्रामसभा की अनुमति के बगैर फर्जी अनुमति दिखाकर व्यक्ति विकास केंद्र इंड...