रुद्रपुर, मार्च 20 -- गदरपुर। सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन एवं कोतवाली प्रभारी संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कठपुतलियां, गूलरभोज निवासी 50 वर्षीय गुरमीत सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी बंदूक (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में कोतवाल संजय पाठक के साथ उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल दयालगिरी, कांस्टेबल रघुवीर और कांस्टेबल संजय कुमार की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...