गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध फैक्टरियों के बिजली कनेक्शन जोड़े जाने की शिकायतों की मौके पर जांच होगी। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने इसके लिए टीमों का गठन कर दिया है। सोमवार से टीमें उन औद्योगिक क्षेत्रों में पहुंचकर जांच शुरू करेंगी, जहां कनेक्शन दोबारा जोड़े जाने की शिकायतें मिली हैं। लोनी समेत कई इलाकों में चल रही प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्टरियों को सील किया जा रहा है। इस‌ साल अभी कर करीब 500 फैक्टरियों को सील कर इनके विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। एक हजार ऐसी और इकाइयों पर कार्रवाई होनी है। इसी बीच सील फैक्टरियों के विद्युत कनेक्शन अवैध रूप से जोड़कर दोबारा संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- त्रिमुला की स्पंज आयरन इकाई बंद करने के निर्देश यूपीपीसी...