फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- विकास प्राधिकरण ने मेहराबाद कॉलोनी में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर गुरुवार को बुलडोजर जमकर गरजा। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। उसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध कॉलोनाइजर में हड़कंप मच गया। विकास प्राधिकरण के अधिकारी की माने तो मेहराबाद कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा पांच बीघा जमीन पर बिना विकास प्राधिकरण के नक्सा पास कराए ही अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। अधिकारियों ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया लेकिन कॉलोनाइजर की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया। गुरुवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई के दौर...