नोएडा, जून 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। याकूतपुर गांव में अवैध प्लॉटिंग का विरोध करना एक किसान को भारी पड़ गया। भूमाफिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। याकूतपुर निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव में उनकी करीब 600 वर्ग गज भूमि है। भूमि के पास ही ग्राम समाज की जमीन भी है। आरोप है कि एक भूमाफिया लंबे समय से अवैध फार्म हाउस बनाकर और प्लॉटिंग कर जमीनों का कारोबार करता है। उनकी खाली जमीन पर भी आरोपी ने अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- अवैध प्लॉटिंग का विरोध करने पर फायरिंग मामले के भूमाफिया पर केस जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो वहां खेत में खंभे गाड़कर कई प्लॉट बनाए जा चुके थे। उन्होंने खंभों को हटाना शुरू किया। इसी दौरान आरोपी चार-पांच लोगों के साथ म...