देवरिया, जून 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द में लेखपाल पर हुए हमले के बाद जिला प्रशासन सख्त है। भू-माफियाओं की नए सिरे से सूची तैयार होगी और अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों को भी प्रशासन चिन्हित कर कार्रवाई करेगा। प्रशासन की तरफ से चल रही तैयारी के बाद ऐसे लोगों में खलबली मच गई है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद का निस्तारण करने गए लेखपाल पर हमला, 18 पर केसभूमि खरीद फरोख्त में अवैधता पहले शहर में ही भूमि खरीद फरोख्त और प्लाटिंग का कार्य होता था, लेकिन अब शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी अवैध प्लाटिंग का कार्य हो रहा है। भूमि के मालिक से औने-पौने दाम में भूमि का रेट तय कर रहे हैं और फिर उसे महंगे दामों में प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। खास बात यह है कि बहुत से ऐसे जमीन का कार्य करने वाले लोग सामने आए हैं, जो विवाद...