औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में विनियमित क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण कराया गया। टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध रूप से विकसित प्लाटिंग को सायंकाल ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर स्थित खसरा संख्या 194 में भूधारक आशीष बरेजा आदि की भूमि पर बिल्डरों द्वारा बिना स्वीकृति के प्लाटिंग विकसित की गई थी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया।प्रशासन ने बताया कि ध्वस्तीकरण से पूर्व संबंधित विकासकर्ताओं को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही प्लाटिंग को विनियमित कराया गया। कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.