प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को झूंसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न गांवों में लगभग 18 बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। नीबी भदकार में रिंकू पहलवान, राम बाबू, गणेश यादव, दिनेश यादव व अन्य की 5 बीघे, चकचुरावन में राम बाबू व सत्यम मिश्रा की कुल आठ बीघे और सरायइनायत के तेन्दुई में अभिषेक सिंह की पांच बीघे जमीन पर अवैध बाउंड्रीवॉल, पिलर और नींव को ध्वस्त किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसी कार्रवाई से सबसे अधिक आर्थिक चोट उन आम खरीदारों को पहुंचती है, जो अपनी जमा-पूंजी इन अवैध कॉलोनियों में लगा देते हैं, जबकि प्लाटरों मुनाफा कमाकर किनारे हो जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.