कानपुर, मई 4 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के कपली में बिना लेआउट और नक्शा पास कराए 11 बीघे जमीन में अवैध प्लाटिंग करने वाले सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई केडीए के प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर पनकी पुलिस ने की है। केडीए पहले ही इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर चुका है।पनकी के कपली में शैलेंद्र भदौरिया उर्फ सोनू भदौरिया और भूपेन्द्र भदौरिया ने आरजी 327, मौजा कपली ,पनकी में 11 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर दी थी। इस जमीन का नक्शा और लेआउट तक स्वीकृत नहीं कराया गया था। जिसपर केडीए की टीम ने यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। केडीए के जोन 2 ए के प्रवर्तन टीम के प्रभारी संदीप मोदनवाल ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर पनकी थाने में दी थी। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि केडीए अधिकारी की तहरीर पर दोनों भाइयो...