विकासनगर, जून 29 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। पछुवादून में लगातार हो रहे लगातार हो रही अवैध प्लाटिंग और कब्जों के खिलाफ एमडीडीए अब सख्त नजर आ रहा है। सोमवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सचिव मोहन बर्निया औ संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के साथ पछुवादून का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने अवैध प्लाटिंग और कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश अपने अधीनस्थों को दिए। दरअसल, पछुवादून में लगातार अवैध प्लाटिंग और कब्जों का खेल चल रहा है। खाली जमीनों पर भूमाफिया कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। अभी तक एमडीडीए कई सौ बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर चुकी है। लेकिन इसके बाद भी अवैध प्लाटिंग और कब्जों का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अवैध प्लाटिंग की जा रही है। लागतार शिकायत के बाद सोमवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन...