मुंबई, जनवरी 12 -- हाल के दिनों में भारत में घुसपैठियों का मुद्दा काफी गर्म है। असम से लेकर पश्चिम बंगाल और अन्य सीमावर्ती राज्यों में यही चर्चा में है। एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट में सुधार करके घुसपैठियों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है। इस बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक मुंबई में बड़ी संख्या में मुसलमान बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से लोग आकर बसे हुए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों ने यहां आने के बाद वोटर कार्ड और आधार कार्ड जैसे वैध भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए हैं। जिस प्रक्रिया के जरिए इन अवैध प्रवासियों को मुंबई में बसाया जा रहा है, उसे 'मलवानी पैटर्न' कहा जाता है। कुल 61 इलाकेरिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई में कुल ऐसे 61 इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां पर अवैध प्रवासी मिले हैं। ...