मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक राज्यमंत्री भारत सरकार और जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने झोलाछाप चिकित्सकों एवं अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने अंत्येष्टि स्थलों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोलर पैनल लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित श्मशान घाटों ...