अवैध पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक पर करें कार्रवाई : डीएम
अमरोहा, जून 3 -- अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन कर दिशा-निर्देश जारी किए गए। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने अवैध पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सबसे पहले सीएम डैशबोर्ड पर ग्रेडिंग वाले बिंदुओं की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों का भुगतान शीघ्रता से करने का निर्देश दिया। रिक्त सब सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती के लिए डिमांड पत्र भेजने का निर्देश दिया। जिले में कुल कितनी एएनएम हैं और वह कहां-कहां नियुक्त हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। सभी अस्पतालों में डॉक्टरों को नाम का बैज लगा एप्रन पहनकर आने का निर्देश दिया। कहा कि मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.