बरेली, मार्च 19 -- आंवला/ बरसेर। सिरौली थानाक्षेत्र कस्बा हरदासपुर में अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप एसओजी टीम ने मंगलवार को छापा मारकर कार्रवाई की थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी भेजी गई है। इसमें एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आंवला पुलिस अवैध रूप से पेट्रोलियम ऑयल बेचने के धंधे में लगे रैकेट की पड़ताल कर रही है। थाना सिरौली के गांव हरदासपुर में तीन माह से बिना लाइसेंस के डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के ककरौली गांव के चार लोग तेल बिक्री कर रहे थे। उन्होंने हरदासपुर में किराये पर जमीन लेकर बिना लाइसेंस के ही मशीनें लगा दी, लेकिन तेल की बिक्री ड्रमों से कर रहे थे। मंगलवार को एसओजी ने छापा मारकर राजवीर राजू निवासी मुजफ्फरनगर को हिरासत...