बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। थाना गिरवां पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की है। मां विन्ध्यवासिनी धाम चौकी प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक आरोपी राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...