लखनऊ, मार्च 28 -- मंडलायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक में की समीक्षा ब्लैक स्पॉट्स सुधारने के लिए सर्वे का निर्देशएक्सप्रेस-वे का नियमित अंतराल पर होगा निरीक्षणलखनऊ, प्रमुख संवाददातालखनऊ समेत मंडल के जिलों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मंडलायुक्त ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को आयुक्त सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में एक्सप्रेस वे और नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए हैं।आयुक्त ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, बल्कि ये काल का ग्रास भी बन रहे हैं। इनके खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम औ...