मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- आदापुर, एसं। कभी प्रखंड का गौरव कहलाने वाला आदर्श मध्य विद्यालय (बालक), आदापुर आज बदहाल व्यवस्था, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। विद्यालय का मुख्य गेट वर्षों से अवैध कब्ज़े और वाहनों की पार्किंग के कारण अवरुद्ध पड़ा है, इससे छात्रों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों के अनुसार, बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर जलजमाव और कीचड़ से भर जाता है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बच्चों का स्कूल में प्रवेश करना जोखिम भरा हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि बिना बरसात के भी मुख्य गेट के सामने पानी जमा रहता है। बताया जा रहा है कि मुख्य गेट के ठीक सामने एक निजी विद्यालय से जुड़ा वाहन रोज़ाना अवैध रूप से पार्क किया जाता है, जिससे न सिर्फ़ स्कूल का गेट बं...