शामली, अप्रैल 2 -- कांधला। नगर में इन दिनों अवैध पार्किंग ने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। नगर की संकरी गलियाँ खड़े वाहनों के कारण और भी सिमट गई हैं, जिससे पैदल चलना भी दुर्भर हो गया है। बावजूद इसके, नगर पालिका प्रशासन शिकायतों के बाद भी मौन है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसे लेकर आमजन में गहरा रोष बना हुआ है। नगर के मुख्य बाजार सहित कई आवासीय कॉलोनियों में लोगों ने अपने वाहनों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया है। इससे गलियाँ इतनी संकीर्ण हो गई हैं कि दो पैदल यात्रियों का एक साथ चलना भी मुश्किल होता है। रोगियों की एंबुलेंस, स्कूली बसें और आपातकालीन वाहन तो इन गलियों में फंसकर घंटों फंसे रहते हैं। कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के क...