मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल के लीची सप्लायर कृष्ण गोपाल सिंह ने पटना स्थित राजेंद्र नगर टर्मिनस पर व्यावसायिक वाहनों से अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। बताया कि बिना रसीद दिए चालकों से वसूली की जा रही है। चार जून की शाम टर्मिनस पर तैनात कर्मी अपने को रेलवे पार्किंग कर्मचारी बता कर अवैध रूप से चालक से वसूली की। कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर के कार्यालय को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...