नैनीताल, जून 3 -- भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग पर लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और पार्किंग के कारण लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। यह भी पढ़ें- सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास के जाम से निजात दिलाने की मांगभवाली में वाहन जाम बुधवार को भी बाईपास मार्ग पर सड़क के दोनों ओर पर्यटकों के वाहन खड़े होने से लंबा जाम लग गया, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और फल उत्पादकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अवैध पार्किंग की समस्या स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बाईपास मार्ग पर अवैध रूप से पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और बाईपास में वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है।आरोप और मांग ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने कहा कि बाईपास सड़क में अवैध रूप से वाहनों को खड़ा किय...