गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर की सड़कों, मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वालों पर यातायात पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। यातायात को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मात्र नौ दिनों के भीतर अवैध रूप से खड़े 593 वाहनों को क्रेन की मदद से टो करके उनके चालान काटे गए हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा उपलब्ध कराई गई क्रेनों की निरंतर सहायता ली जा रही है। यह भी पढ़ें- बाबा खड़क सिंह मार्ग पर अवैध पार्किंग पर 223 चालान काटे अक्सर देखा जाता है कि लोग मुख्य मा...