गुड़गांव, मार्च 29 -- * गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सड़कों और मुख्य चौराहों पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर ट्रैफिक जाम का कारण बनने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में अवैध पार्किंग वाले 345 वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी वाहनों को क्रेन की मदद से टो करके सड़क से हटाया गया और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। पुलिस आयुक्त (सीपी) विकास अरोड़ा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन की देखरेख में यह प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है, ताकि आम नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से न जूझना पड़े।जीएमडीए की क्रेन से हो...