संभल, अप्रैल 19 -- चंदौसी। शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और ई-रिक्शाओं की भरमार से लोगों को रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वही रास्ते सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जहां से होकर मरीजों को सरकारी अस्पताल ले जाया जाता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहने से राहगीरों की हालत खराब हो जाती है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जल्द ही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, ई-रिक्शाओं की संख्या और रूट को नियंत्रित करने जैसे उपाय लागू किए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को जाम से राहत मिले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...