सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी । जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर मुख्य शहर सीतामढ़ी तक एक बार फिर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी शहर में जाम की समस्या स्पष्ट रूप से देखने को मिली। आमतौर पर शनिवार को बाजार बंदी के कारण ट्रैफिक का दबाव अपेक्षाकृत कम रहता है, इसके बावजूद कई सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क के संकीर्ण होने और थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने से वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।शहर की अधिकांश सड़कें पहले से ही संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.