अवैध पानी कनेक्शन पर होगी कड़ी कार्रवाई : ईओ
धनबाद, मई 26 -- भीषण गर्मी में चिरकुंडा के लोगों को नियमित जलापूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग जलापूर्ति पाइप में मोटर लगाकर पानी खींच रहे हैं। कुछ जगहों पर राइजिंग व सप्लाई पाइप लाइन में अवैध पानी कनेक्शन कर लिया गया है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर की ईओ प्रियंका कुमारी ने कहा है कि जलापूर्ति के दौरान मोटर पंप से पानी खींचना या अवैध कनेक्शन लेना नियम के खिलाफ है। इससे क्षेत्र की जल वितरण व्यवस्था बाधित होती है। उन्होंने अपील की कि वैसे लोग तत्काल मोटर लगाना बंद करें। राइजिंग पाइप या अन्य पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लिया है, तो उसे स्वयं हटा लें। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर निगम मुस्तैद, सुबह 7 से पहले साफ होंगे नमाज स्थल निरीक्षण में दोषी पाए पर विधि सम्मत कार्रवाई, जुर्माना व अन्य दंडात्मक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.