अवैध पानी कनेक्शन करने वालों पर एफआईआर करने के आदेश
फरीदाबाद, जून 15 -- नूंह, सरसमल। जिले में अवैध पेयजल कनेक्शन करने और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने समीक्षा बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डॉ. राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला नूंह के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुन्हाना सहित जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट है, वहां तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए। जिन बस्तियों तक नियमित जलापूर्ति नहीं पहुंच रही, वहां टैंकरों के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.