रुडकी, फरवरी 3 -- सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को अवैध पशु कटान करते गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 120 किलो मांस बरामद हुआ है। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि मच्छी मोहल्ले में जमशेद के घेर में कुछ व्यक्तियों की ओर से अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी की। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि मौके से पुलिस ने उमर गुल पुत्र फुरकान निवासी मच्छी मोहल्ला और अफजल पुत्र सगीर निवासी रामपुर गंगनहर कोतवाली को गिरफ्तार किया। मौके से 120 किलोग्राम मांस और पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न औजार भी बरामद किए गए। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.