रुडकी, अप्रैल 17 -- मंगलौर, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम और पुलिस ने दो मीट की दुकानों पर छापेमारी कर करीब 98 किलो अवैध भैंसवंशीय मांस बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक शरद सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम मंगलौर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला किला में उस्मान और जुबैर अपनी दुकानों पर अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मांस बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने उस्मान उर्फ मुन्ना निवासी मोहल्ला किला की दुकान से 70 किलो मांस और अन्य सामान बरामद किया। जबकि जुबैर की दुकान से 28 किलो मांस मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.