सराईकेला, मई 13 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले में लंबे समय से व्याप्त परिवहन अराजकता और अवैध बस संचालन के विरोध में मंगलवार को मैक्सी टैक्सी संघ ने डीटीओ गिरिजा शंकर महतो को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। संघ का आरोप है कि जिले के विभिन्न रूटों पर बिना परमिट और फिटनेस के दर्जनों बसें बेखौफ दौड़ रही हैं। इससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी दांव पर है। यह भी पढ़ें- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे 16 टोटो धराए, 80 हजार रुपए जुर्मानाविरोध की विशेषताएँ ज्ञापन के माध्यम से संघ ने बताया कि इन अवैध बसों के पास न तो बीमा है और न ही मानक सुरक्षा उपकरण है। क्षमता से अधिक सवारी भरने के कारण ये बसें हर वक्त हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। मैक्सी टैक्सी चालकों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध बस मालिक और उनके गुर्गे ...