गिरडीह, मई 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। अवैध पत्थर उत्खनन मामले में दो खदान संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। देवरी के खटौरी पंचायत में अवैध खदान संचालन की शिकायत पर अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में किये गये जांच के क्रम में हीरोडीह थाना में एक पोकलेन मशीन, एक हाइवा व तीन ट्रैक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है। देवरी सीओ श्यामलाल मांझी की शिकायत के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई। हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्रा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि अंचल क्षेत्र के गिद्धा व कैलूटांड़ मौजा में पत्थर के अवैध ढंग से उत्खनन करने मामले की जानकारी के बाद सीओ श्यामलाल मांझी के नेतृत्व में शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- सीओ ने की पत्थर खदानों की जांच जिसमें कैलूटांड़ में अवैध पत्थर खदान संचालित करने के मामले में ...