कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जिले में चल रहे सघन चेकिंग अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 10 मुकदमे दर्ज कर 17 आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। इनके कब्जे से करीब 3500 किलोग्राम निर्मित पटाखे और 172 किलोग्राम पटाखा बनाने का बारूद बरामद किया गया है। कार्रवाई चिल्ला शहबाजी स्थित पटाखे फैक्टरी में हुए धमाके के बाद शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों और संदिग्ध स्थानों पर लगातार चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मूलगंज पुलिस ने छापेमारी कर 5.80 कुंतल पटाखा किया बरामद पुलिस ने अवैध पटाखों की सूचना देने के लिए जारी मोबाइल नंबरों व अन्य माध्यम...