अवैध पटाखा फैक्टरी मालिक का भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार
कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में वांछित आरोपी शकील को शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसको पैर में गोली लगी है। वह फैक्टरी मालिक का भाई है। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लिखापढ़ी और पूछताछ के बाद शनिवार को चालान किया जाएगा। डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने बताया कि मंझनपुर के हंजापुर रोड (दीवार कोतारी) गांव के पास सदर कोतवाल विनीत सिंह और एसओजी ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी शकील निवासी महमूदपुर मनौरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- हत्याकांड के आरोपित पिता - पुत्र समेत 18 धराये, भट्ठी तोड़ी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.