प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा पर चिल्ला शहबाजी गांव की अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट की जांच में पुलिस और प्रशासन अब फैक्टरी में बचे पटाखों और विस्फोट के बाद मिले अवशेषों को अहम कड़ी मानकर आगे बढ़ रहा है। इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच में यह स्पष्ट करने की कोशिश होगी कि फैक्टरी में सामान्य पटाखे तैयार किए जा रहे थे या वहां घातक विस्फोटक सामग्री का भी इस्तेमाल और भंडारण हो रहा था। फॉरेंसिक रिपोर्ट हादसे की वजह और फैक्टरी में इस्तेमाल सामग्री की प्रकृति की जांच में अहम भूमिका निभाएगी。 यह भी पढ़ें- 10 घंटे में पटाखा फैक्टरी मालिक का आलीशान मकान जमींदोजजांच की प्रक्रिया पुलिस मुख्य आरोपी फैक्टरी मालिक नौशाद से पूछताछ में सामने आए थोक पटाखा कारोबारियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही...