अवैध नोटरी कर शादी करने का मामला पहुंचा थाने
सोनभद्र, मई 9 -- शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले बालिंग प्रेमी-प्रेमिकाओं ने अवैध नोटरी के आधार पर शादी कर लेने का मामला पुलिस तक जा पहुंचा। एक साथ रहने की जिद का मामला दिन भर चलता रहा। ग्रामीण और पुलिस के मुताबिक एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिकाओं ने एक साथ जीने मरने की कसम खाली। यहां तक की मध्य प्रदेश में जाकर अवैध नोटरी बनाकर शादी कर लेने की बात पर अड़े रहे। आस-पास के साथ कथित लोग मामले को सुलझाने में लगे रहे। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो परिजनों में खलबली मच गई। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंधक पत्र के साथ प्रेमी प्रेमिका कों उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो... पति को प्रेमिका संग देख पत्नी ने परिजनों के साथ पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.