अवैध निर्माण होता रहा तो मसूरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा: जुगरान
देहरादून, सितम्बर 10 -- मसूरी,संवाददाता। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने कहा कि मसूरी को पेड़ों के कटान, खनन और अवैध निर्माण से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।अवैध निर्माण होता रहा तो मसूरी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।लाइब्रेरी स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले ढाई महीने में मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों का धरातल पर जाकर भ्रमण किया। इस दौरान देखा कि जिस तरह से वनों का कटान, पहाड़ों का कटान, खनन हो रहा है और कंक्रीट के जंगल खड़े हो रहे हैं, उससे मसूरी की भार वहन क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक, सामाजिक संगठन या जागरूक नागरिक मसूरी की इस संवेदनशीलता पर नहीं बोल रहा है। एमडीडीए, वन विभाग, खनन विभाग, राजस्व विभाग और पर्यावरण से जुड़े विभागों की कार्यप्रणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.