नई दिल्ली, मई 9 -- छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने शनिवार को एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल (शेख) को शहर में 'अवैध' निर्माण मामले में नोटिस जारी किया। मतीन पटेल पर आरोप है कि उन्होंने नासिक टीसीएस मामले की आरोपी निदा खान को पनाह दी थी। यह जानकारी डिप्टी मेयर राजेंद्र जंजाल ने दी। नगर निगम ने पार्षद को एक नोटिस जारी कर उनसे नरेगांव इलाके के कौसर पार्क में उनके स्वामित्व वाले 600 वर्ग फुट के मकान से संबंधित अनुमति के दस्तावेज पेश करने को कहा है। इस निर्माण को अवैध बताते हुए, निगम के अतिक्रमण विभाग ने पटेल से अगले 72 घंटों में स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- पार्टी को टीसीएस मामले से जोड़ना गलत : ओवैसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...