अवैध निर्माण पर लगाई सील तोड़ी, मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। सिहानी गेट क्षेत्र में जीडीए की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण पर लगाई सील तोड़ दी। फिर आरोपी ने निर्माण भी शुरू कर दिया। अब इस मामले में जीडीए के अवर अभियंता ने निर्माणकर्ता अमित अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।जीडीए के अवर अभियंता धनंजय मौर्य ने शिकायत देकर बताया है कि बालाजी अपार्टमेंट के पास पटेल मार्ग पर खसरा संख्या 504 व 505 पर अमित अग्रवाल द्वारा अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। इसके विरुद्ध सुनवाई के दौरान सक्षम अधिकारी ने अनाधिकृत निर्माण को रुकवाते हुए सील करने का आदेश दिया था। फिर प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने दस मार्च को मौके का निरीक्षण करते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया। उन्होंने बताया है कि अब सील किए गए निर्माण का निरीक्षण करने के लिए प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.