कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। आजादनगर कल्याणपुर के पीछे पार्क के पास प्लाट नंबर-52 में अवैध निर्माण रुकवाने को केडीए जोन एक के सुपरवाइजर रामऔतार, मनोज कुमार और आशु सैनी नोटिस तामीला को गए थे। अवैध निर्माण करने वालों ने टीम को घेरकर अभद्रता की। इस पर केडीए प्रवर्तन टीम बिना नोटिस तामीला के वापस लौट आई। प्रवर्तन टीम ने केडीए अफसरों से बात करके अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। कल्याणपुर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...