नोएडा, जून 11 -- नोएडा, उदय सिंह । सेक्टर-128 के पास सुल्तानपुर गांव में गुरुवार को प्राधिकरण का दस्ता अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले अवैध निर्माण को तोड़ने गया। किसानों ने प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद प्राधिकरण दस्ता वापस लौट गया। प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्राधिकरण का दस्ता गुरुवार को सुल्तानपुर गांव के खसरा संख्या-496 और 497 में अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। इसका ग्रामीण और किसानों ने जमकर विरोध कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण का दस्ता वापस लौट गया। भारतीय कियसान यूनियम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने बताया कि जिस स्थान पर प्राधिकरण दस्ता अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंचा था, वह किसानों की पुस्तैनी आबादी है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के वर्ष 2011 के सर्वे में भी दर्ज है। प्राधिकरण द्वारा बिना क...