लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता काकोरी में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए निरीक्षण करने गयी एलडीए की टीम पर निर्माणकर्ता व उसके साथियों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि निराली व अन्य द्वारा काकोरी में मोहान रोड पर शिवरी चौराहे के पास लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण के विरुद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। यह भी पढ़ें- पीडीए की सील तोड़कर निर्माण, तीन महिलाओं पर मुकदमा जोनल ...