फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- जिलाधिकारी रमेश रंजन ने फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी दशा में आम जनता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। नगर आयुक्त के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद डीएम ने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला है तो इस स्थिति में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी उन पर है। शुक्रवार को डीएम ने समीक्षा करते हुए कहा कि विकास और व्यवस्था के बीच आमजन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की कार्यशैली को पारदर्शी बनाने के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि शहर में हो रहे किसी भी अवैध निर्माण की पहचान कर तत्काल प्रभावी नोटिस जारी किया जाए। नियम विरुद्ध होने वाले निर्माण कार्यों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के...