चंदौली, जनवरी 8 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को पड़ाव क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमें 23 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को जमींदोज किया गया। वही कालोनाइजरों के कार्यालयों को जेसीबी से ढहा दिया गया। इससे क्षेत्र के कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वीडीए के जोनल अधिकारी रविंद्र प्रकाश और अवर अभियंता राजू कुमार अधीनस्थों के साथ क्षेत्र के चौरहट गांव के सिवान में औशाफ अहमद की पांच बीघा जमीन में विकसित हो रही कालोनी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यालय पर ताला लगा था। साथ ही वहां कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। जिसे जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वहीं विकसित हो रही कालोनियों में बने प्लॉटों की बाउंड्री वाल को भी जमींदोज किया गया। उसके बाद टीम अलीनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.