सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-24 स्थित कमला गार्डन इलाके में कथित अवैध भवन निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को सामूहिक आवेदन देकर बिना नक्शा स्वीकृत कराए मकान निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि निर्माण कार्य से रास्ता प्रभावित होने की आशंका है, जिससे भविष्य में बड़ी आबादी को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। लोगों ने दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने में भी बाधा की आशंका जताई है। इस मामले में नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सामूहिक आवेदन के आलोक में नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए भवन निर्माण कराना नियमों के विरुद्ध है और मामले की ...